दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्लीवासियों को
₹1,941 करोड़ की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इन परियोजनाओं
का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया।
इस दौरान
बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का लोकार्पण किया गया, जबकि मोदी
मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर एवं लोनी अंडरपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
गया।
केंद्रीय
मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री
श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली आधुनिक बुनियादी ढांचे, सुगम यातायात
और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
बारापुला फेज-3 से होगा बड़ा फायदा
बारापुला
फेज-3 के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी को बढ़ावा
मिलेगा। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा समय में
कमी आएगी और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा। इससे रोजाना लाखों लोगों को
जाम से निजात मिलेगी।
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर
माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट
सहयोगी श्री आशीष सूद जी, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह
जी, श्री कपिल मिश्रा जी, डॉ. पंकज कुमार सिंह जी, विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
जी, श्री रविन्दर सिंह नेगी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

0 Comments